अमिताभ बच्चन ने दी फैंस को चेतावनी, बोले- जलसा के सामने मत आइएगा...
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि काम से जुड़ी प्रतिबद्धताओं के कारण वह रविवार को उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे। अमिताभ (80) बीते लगभग 40 वर्षों से जुहू स्थित अपने बंगले 'जलसा' के सामने हर रविवार को अपने प्रशंसकों से मिलते रहे हैं और यदि इस मुलाकात के समय में कुछ बदलाव होता है, तो वह प्रशंसकों को इस बारे में सूचित करना सुनिश्चित करते हैं।
दिग्गज अभिनेता ने शनिवार रात को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए घर लौटने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसमें "देरी होने की संभावना है और यह भी मुमकिन है कि मुलाकात न हो पाए।"
https://www.instagram.com/p/Cr3watsBJ30/?utm_source=ig_web_copy_link
अमिताभ ने लिखा, निश्चित रूप से कल जलसा के गेट पर नहीं जा पाऊंगा, क्योंकि मुझे कुछ काम है, जिसके लिए रविवार का दिन तय किया गया है। मैं शाम को 5:45 बजे तक वापस लौटने की कोशिश करूंगा, लेकिन इसमें देर हो सकती है। इसलिए आप लोगों को पहले से सूचित कर रहा हूं कि गेट के बाहर न इकट्ठा हों। अमिताभ इस समय रिभु दासगुप्ता की फिल्म 'सेक्शन 84' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ये भी पढ़ें : Shah Rukh Khan की 'Jawan' का नया मोशन पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
