रायबरेली: घर का ताला तोड़कर चोरों ने किया लाखों का माल पार, गांव में मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज, रायबरेली, अमृत विचार। सुनसान घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी को पार कर दिया है। मामले की जानकारी रविवार सुबह हो पाई है। उसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की है।
       
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे हरजू मजरे बहाई का है। गांव के रहने वाले बाबूलाल का सड़क के किनारे दो मकान है। शनिवार की रात उनका परिवार गांव के पास वाले मकान में सो रहा था। जबकि सड़क के उस पार स्थित मकान में ताला बंद था। रात में चोरों ने इस सुनसान मकान का ताला तोड़ डाला और घर के अंदर घुस गए। 

चोरों ने बड़े आराम से पूरे घर को खंगाला, और घर के कमरों में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से सोने चांदी के आभूषण और नकदी को उठा ले गए। रविवार की सुबह जब घर के लोग सो कर उठे और उस मकान में पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गए। इस सूचना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घर में चोरी की खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है। पीड़ित ने बताया कि चोर सोने की अंगूठी, सोने की चेन ,सोने का हार ,पीतल के बर्तन ,नलों में लगी पीतल की टोंटी,इनवर्टर का बैटरा  और बीस हजार रुपए नगद उठा ले गए है। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: ड्यूटी में लापरवाही के चलते छह पुलिसकर्मी निलंबित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता