लखनऊ न्यूज: यौन शोषण के बाद प्रेमी ने शादी से किया मना तो युवती ने दे दी जान, बैंककर्मी के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। युवती की संदिग्ध मौत के बाद मृतका की मां ने बेटी के प्रेमी विष्णु कुमार मीणा के खिलाफ अलीगंज थाने में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका की मां ने बताया कि विष्णु बैंककर्मी है। वह शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी शादी करने से मना कर दिया। आहत होकर उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने बताया कि अहिबनपुर सीतापुर रोड की रहने वाली महिला ने राजस्थान के जोधपुर निवासी विष्णु कुमार मीणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया उनकी बेटी केनरा बैंक में कार्यरत थी। वर्ष 2017 में उनकी बेटी ट्रेनिंग के लिए मनिपाल कर्नाटक गई थी।

इस दौरान उसकी मुलाकात राजस्थान के जोधपुर कुडी निवासी विष्णु कुमार मीणा से हुई। इसी बीच विष्णु ने उनकी बेटी से शादी का प्रस्ताव किया तो उसकी बेटी ने हामी भर दी। आरोप है कि इसके बाद विष्णु उनकी बेटी का यौन शोषण करने लगा।

शादी का दबाव बनाने पर विष्णु अपनी बात से मुकर गया और उसने शादी करने से मना कर दिया। गत 16 अप्रैल को विष्णु से आहत होकर उनकी बेटी ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ न्यूज: नशेड़ियों ने कार सवार को पीटा, गाड़ी भी तोड़ी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संबंधित समाचार