अमेठी में पति ने काटा पत्नी का गला, विवाद के बाद की हत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। अमेठी में हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई जहाँ कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद देर रात पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आज सुबह बच्चो के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुँचे ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ने भी घटनास्थल स्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया है।

धारदार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट
दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के इटरौर गांव का है जहाँ के रहने वाले फरियाद अली की शादी 2016 में शेखनगांव के रहने वाले कमाल अहमद की बेटी शकीना बानो से हुई थी। शादी के बाद से ही शकीना बानो और फरियाद में किसी बात को लेकर मन मुटाव था और आये दिन दोनो में विवाद होते रहते थे। विवाद के बाद शकीना अपने मायके चली गई।दो दिन पहले ही शकीना फरियाद के समझाने बुझाने के बाद अपने ससुराल वापस आई जहाँ देर रात दोनो में फिर विवाद हो गया। जिसके बाद फरियाद ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आज सुबह दोनो बच्चे सोकर उठे तो माँ का खून से लथपथ शव देखकर चीखने लगे जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे। शव देखते ही ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच के साथ ही आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।

माँ का आरोप
मृतका की माँ ने कहा कि उसकी बेटी और दामाद में आये दिन लड़ाई होती थी। कुछ दिन पहले भी उसके दामाद फरियाद ने उनकी बेटी पर हमला किया था जिसके बाद उसका कई दिनों तक इलाज चला। मैं पुलिस ने मांग करती हूँ कि मेरी बेटी के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

एएसपी बोले आरोपी की तलाश जारी 
वही घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने कहा कि आज सुबह इटरौर के रहने वाली शकीना बनो की हत्या की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।प्रथम दृष्टया पति पर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या करने की बात सामने आरही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: शाइस्ता परवीन माफिया घोषित, शूटरों संग बनाया अपना गैंग    

संबंधित समाचार