बहराइच: 14 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, बलवा समेत कई धाराओं में केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के धनावा गांव में रास्ते के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने, छेड़छाड़ करने समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम धनावा राजा गांव निवासी महिला का गांव निवासी ब्रिजेश कुमार पुत्र नारायन से रास्ते का विवाद चल रहा है। रास्ते के विवाद में 26 अप्रैल को सभी ने घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही एक महिला से छेड़छाड़ की। मारपीट में महिला के साथ सास, पति, देवरानी समेत पांच लोग घायल हो गए थे। महिला ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी जय प्रकाश त्रिपाठी से जांच कराई। जांच के बाद एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। 

एसपी के निर्देश पर खैरीघाट पुलिस ने रविवार को बृजेश, नीरज, निर्मल, मदन लाल, जय शंकर मिश्रा, अयोध्या प्रसाद, पंकज तिवारी, दुर्गेश, छोटकन्नु, राम तेज, सीता देवी, रजनीश, सचिन और रोहित के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने, बलवा फैलाने, धमकी देने और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

 

ये भी पढ़ें - अमेठी में पति ने काटा पत्नी का गला, विवाद के बाद की हत्या   

संबंधित समाचार