शास्त्रों में ज्येष्ठ मास का है काफी महत्व, इस महीने इन कार्यों को करने से बचें
6 मई से ज्येष्ठ के महीने की शुरूआत हो चुकी है। हिंदी पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ के महीने को तीसरा महीना माना जाता है। बता दें इस महीने में जहां सूर्य का प्रकोप काफी बढ़ जाता है। वहीं इस महीने में सूर्य देव और वरुण देव की पूजा करने का खास लाभ मिलता है। शास्त्रों में ज्येष्ठ मास का काफी अधिक महत्व है। क्योंकि इन माह में सबसे बड़े दिन होते हैं।
मान्यता ये है कि इसी महीने में भगवान श्री राम की भेंट उनके परमभक्त हनुमान जी से हुई थी। इसी वजह से इस माह में भगवान बजरंगबली की पूजा करने का विधान है। ज्येष्ठ मास भगवान विष्णु के प्रिय मास में से एक है। इस महीने में लोगों को बहुत से कार्य करने से मना किए गए हैं। इसलिए जेष्ठ माह में वर्जित कार्य नहीं करने चाहिए इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको उन कार्यों के बारे में बताते हैं जो आपको इस महीने में नहीं करना चाहिए।
ज्येष्ठ के महीने में इन कामों करने से बचें
पंचांग के अनुसार जेठ महीने में दिन में न सोएं अन्यथा आप काफी रोगों से ग्रसित हो सकते हैं। वहीं ज्येष्ठ के महीने मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए और प्रयास करें दिन में एक बार भोजन करें। इस महीने में लहसुन, राई के अलावा गर्म चीजों का सेवन न करें। ज्येष्ठ के महीने में बैंगन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से संतान के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
ज्येष्ठ माह में कभी किसी प्यासे व्यक्ति को बगैर पानी पिलाए नहीं भेजना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार इस महीने में परिवार के बड़े पुत्र या फिर पुत्री का विवाह नहीं करना चाहिए। इस महीने में जल का सही इस्तेमाल करना चाहिए और बेकार में जल का व्यर्थ करने से बचना चाहिए।
ज्येष्ठ मास का महत्व
बता दें ज्येष्ठ माह को सभी माह में काफी खास माना जाता है। ज्येष्ठ के स्वामी मंगल है और मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में साहस का प्रतीक माना गया है। ज्येष्ठ मास भगवान विष्णु का प्रिय मास है। इस मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। भगवान विष्णु और उनके चरणों से निकलने वाली मां गंगा और पवनपुत्र हनुमान की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या फिर बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है।
ये भी पढे़ं- शनिवार के दिन इन चीजों को खरीदने से बचें, यहां जानें क्यों माना जाता है अशुभ
