सीतापुर: स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
कमलापुर/ सीतापुर, अमृत विचार। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार सुबह करीब आठ बजे महा निदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश विजय किरन आनन्द ने जनपद सीतापुर में विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लाक कसमण्डा के अन्तर्गत संचालित हो रहे प्राथमिक विद्यालय मानपारा,राजकीय कन्या इन्टर कालेज कमलापुर, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय कमलापुर, ब्लाक संसाधन केन्द्र विकास क्षेत्र कसमण्डा कार्यालय कमलापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महानिदेशक ने दस्तावेजो का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी कसमण्डा संतोष कुमार मिश्रा, बीएसए सीतापुर अजीत कुमार,चन्दमोहन अवस्थी,सूर्य प्रताप सिंह चौहान, राघवेन्द्र सिंह, सुरक्षा व्यवस्था में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कमलापुर शिवप्रसाद पाण्डेय पूरे दल-बल के साथ मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बाराबंकी पहुंचे CM योगी, कहा - सपा और बसपा के कचरे को साफ करने का है चुनाव
