Kanpur Crime: अंतरराज्यीय चोर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, 181 मोबाइल बरामद, एक माह के अंदर की ताबड़तोड़ चोरियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार।

कानपुर की चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतरराज्यीय मोबाइन चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 181 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी।

कानपुर, अमृत विचार। शहर के विभिन्न बाजारों, सब्जी मंडी, मंदिरों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के मोबाइल पार करने वाले अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गैंग के एक सदस्य को चकेरी पुलिस ने सनिग्वां के अन्ना चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राजकुमार पुत्र रामराज महतो निवासी ग्राम महराजपुर नया टोला थाना तिलसाडी जिला साहिबगंज (झारखंड) बताया है।

आरोपी के पास से 181 चोरी के मोबाइल बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह पिछले महीने अपने बड़े भाई समेत पांच लोगों के साथ शहर आया था। इसके बाद से ही भीड़भाड़ वाले स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम देने लगा। पुलिस और सर्विलांस टीम मोबाइल चोर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

गिरफ्तार करने में वाली पुलिस टीम 

उप निरीक्षक वीरेश कुमार यादव, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार, हेड कांस्टेबल शिवराग सिंह सर्विलांस सेल पूर्वी जोन,  कांस्टेबल हरिओम सर्विलांस सेल पूर्वी जोन, कांस्टेबल विष्णु कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार