Fatehpur News : मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों का भाग्य, कयासों का दौर जारी, 13 मई को खुलेगा पिटारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 मई को खुलेगा।

फतेहपुर में मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 मई को खुलेगा। इनमें अध्यक्ष पद और सभासद पद के प्रत्याशी हैं। आगामी 13 मई को मतगणना के दिन इन प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।

फतेहपुर, अमृत विचार। खागा तहसील क्षेत्र की पांच नगर पंचायतों के लिए हुए मतदान के बाद अब कयासों का दौर हर नुक्कड़, चौराहों, चाय-पान की दुकान पर बदस्तूर जारी है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बीते गुरुवार को मतपेटियों में बंद हो गया। इनमें अध्यक्ष पद और सभासद पद के प्रत्याशी हैं। आगामी 13 मई को मतगणना के दिन इन प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।

तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत कारीकान धाता में 18, किशनपुर नगर पंचायत में 14 प्रत्याशी, खखरेड़ू में 17, नगर पंचायत खागा में अध्यक्ष पद के आठ और हथगाम नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। सभासद पद के लिए नगर पंचायत कारीकान धाता से 98, किशनपुर से 33, खखरेड़ू से 109 प्रत्याशी हैं। नगर पंचायत खागा से 182, हथगाम से 74, बहुआ से 47 और धाता नगर पंचायत से विभिन्न वार्डों से 93 प्रत्याशी हैं।

इसी तरह से अध्यक्ष और सभासद मिलाकर कुल प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता ने सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतपत्र में मतदाताओं ने मुहर लगाकर किया है। अब अपने-अपने पार्टी प्रत्याशियों के लिए मिले वोट पर समर्थकों के बीच बहस का दौर जारी है। प्रत्येक वार्ड पर सभासद को मिले वोट का हिसाब भी चुनावी गणितज्ञ लगा रहे हैं।

वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी मतपेटियों में बंद मतपत्र की गणित दिन-रात समर्थकों संग लगाते हैं। स्ट्रांग रूम पर रखी मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद है। सुबह तथा शाम को एसडीएम मनीष कुमार, सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा मय पुलिस फोर्स जाकर निरीक्षण करते हैं।

एसडीएम ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रत्येक नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए हुए मतदान की गणना के लिए पांच टेबल नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना कार्य समय पर सकुशल संपन्न कराने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटी निहार रहे प्रत्याशी

शुकदेव इंटर कालेज पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी पांचो नगर पंचायतों की मतपेटियों पर प्रशासनिक नजर के साथ प्रत्याशियों की नजर भी पैनी बनी हुई है। स्ट्रांग रूम के बाहर बैठे प्रत्याशी दुरबीन लगाकर कमरे का ताला निहारते नजर आते हैं। जरा सी चूक कहीं भारी न पड़े इस लिहाज से प्रत्याशियों ने बकायदा पहर के मुताबिक समर्थकों की स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी लगा रखी है।

संबंधित समाचार