अयोध्या: चोरी के गहने और तमंचे समेत दो गिरफ्तार
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की खंडासा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओरवा गांव में 4 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से चोरी किए गए जेवरात समेत तमंचा और कारतूस बरामद किया है। सोमवार …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की खंडासा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओरवा गांव में 4 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से चोरी किए गए जेवरात समेत तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खंडासा थाना क्षेत्र के गांव ओरवा निवासी महिला आरती मिश्रा के घर में चोरी की वारदात हुई थी। 20 अगस्त को पीड़ित महिला की ओर से थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
उन्होंने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत खंडासा थाने के उपनिरीक्षक प्रेम शंकर पांडे की टीम ने कलुआमऊ गांव के पास मौजूद दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी के में युवकों के पास से एक 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। इन्होंने अपना नाम पता प्रेम पांडेय उर्फ देवेंद्र पांडेय निवासी पूरे मंशा तिवारी थाना कूरेभार जिला सुल्तानपुर तथा संदीप मिश्र निवासी ओरवा थाना खण्डासा जिला अयोध्या बताया।
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर आरती मिश्रा के घर से चोरी गए जेवरात में से एक सोने की चेन,एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने की एक बेसर और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की है। खंडासा पुलिस ने यूको के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। आर्म्स एक्ट एवं पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे में दोनों युवकों का चालान किया गया है।
