प्रयागराज : अमिताभ बच्चन स्टेडियम से निकली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली
अमृत विचार, प्रयागराज । खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली सोमवार सुबह अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांपलेक्स से निकाली गई। यह रैली कौशांबी से शनिवार को ही आकर अमिताभ बच्चन स्टेडियम में रुकी हुई थी। सोमवार की सुबह स्टेडियम से शुरू होकर आनंद भवन, मेडिकल चौराहा, हनुमान मंदिर, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम होते हुए ज्वाला देवी इंटर कालेज सिविल लाइंस पर समाप्त हुई। जिसका शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति डी पी सिंह, मंडलायुक्त विजय विस्वास पन्त और मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने विभिन्न खेलों के खिलाड़ी प्रतिभागियो के मशाल रैली का शुभारंभ कर रवाना किया।
इस मशाल रैली को जगह जगह स्कूली बच्चो द्वारा स्वागत भी किया गया। प्रयागराज मंडलायुक्त विजय विस्वास पन्त ने बताया कि इस मशाल रैली का मुख्य उद्देश्य खेलो इंडिया, फिट इंडिया के तहत खिलाड़ियों के प्रति जन जागरूकता लाना है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली के कोडिनेटर हरिओम सिंह ने बताया कि मशाल रैली का उद्देश्य है कि देश प्रदेश में खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों के प्रति जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा प्रेयर्स तैयार हो ताकि मेडल अधिक से अधिक देश, प्रदेश मे आ सके। इस अवसर पर स्पोर्ट अधिकारी सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें - लखनऊ : सपा ने फिर से की निर्वाचन आयोग से शिकायत
