शाहजहांपुर : पत्नी का चुनाव प्रचार कर रहे हेड मास्टर का वीडियो वायरल, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वायरल वीडियों पर कमेंट्स को बीएसए ने संज्ञान लेकर की कार्रवाई, कटरा-खुदागंज के प्राथमिक विद्यालय शिवदासपुर के प्रधान अध्यापक हैं अरविंद सिंह 

शाहजहांपुर/कटरा, अमृत विचार: विकास खंड कटरा-खुदागंज के प्राथमिक विद्यालय शिवदासपुर के प्रधान अध्यापक अरविंद सिंह को पत्नी का चुनाव प्रचार कराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बीएसए कुमार गौरव ने सोमवार को देर शाम उनका निलंबन आदेश जारी किया।

बीएसए ने बताया कि शिवदासपुर के प्रधान अध्यापक अरविंद सिंह के अपनी पत्नी अनुपम सिंह के चुनाव प्रचार में लिप्त होने की सूचना उन्हें चार मई को मिली थी, जिस पर उन्हें कार्यालय बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। अरविंद सिंह ने पांच मई को अपना स्पष्टीकरण दिया था।

इसके बाद आठ मई को फिर शिकायत की गई कि अरविंद सिंह स्कूल जाने के बजाय अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन तो ही, साथ ही अध्यापक आचरण नियमावली का भी उल्लंघन है। प्रथम दृष्टया उन्हें दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित प्रधान अध्यापक अरविंद सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय खुदागंज से संबद्ध कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रमेश पंकज को नामित किया गया है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: पूर्व विधायक रोशनलाल के बेटे पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार