लखनऊ : जीरो वेस्ट बड़ा मंगल मनाने के लिए 497 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । जीरो वेस्ट बड़ा मंगल मनाने के लिए 497 लोगों ने नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराया है। नगर निगम ने इसके लिए एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया है। जिसमें भंडारा आयोजक कोई समस्या होने पर जानकारी साझा करेंगे। इस ग्रुप में गाड़ी के ड्राईवर से लेकर संबंधित जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर, सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर आदि जुड़े रहेंगे। भंडारा स्थलों से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम सभी वार्डों के लिए 110 गाड़ियां लगाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग डस्टबिन भी रखेगा।

भंडारा आयोजकों को जीरो वेस्ट भंडारे का बैनर लगाना अनिवार्य होगा। हर भंडारे पर नगर निगम द्वारा एक वालंटियर भी तैनात किया जाएगा। जो भंडारा स्थल पर लोगों को सिंगल यूज्ड प्रतिबंधित पॉलीथिन के नुकसान बताने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। भंडारा शुरू होने से समाप्त होने तक भंडारा संचालक उपस्थित रहेंगे। उनके सामने ही गाड़ियों द्वारा कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम कोई शुल्क नहीं लेगा। जीरो वेस्ट बड़ा मंगल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : युवा छात्रों के अनैतिक व्यवहार को नियंत्रित करने हेतु विश्वविद्यालयों में हो सुधारात्मक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन

संबंधित समाचार