बरेली: पड़ोसियों ने भगा दी भाभी! अब मांग रहे 25 हजार, मना करने पर पूरे परिवार को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पहले तो आरोपियों ने महिला का अपहरण कराया, जब पीड़ित ने आरोपियों की शिकायत की तो उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

थाना थाना भमोरा में रहने वाले युवक ने बताया आरोपियों ने उसकी भाभी का 15 दिन पहले अपहरण कराया था। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जब आरोपियों को इसका पता लगा तो उन लोगों ने मिलकर पीड़ित परिवार की जमकर पिटाई लगाई। इस मामले में आज पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

थाना भमोरा के रहने वाले पीड़ित पक्ष ने बताया अब से 15 दिन पहले बदायूं के रहने वाले कुछ लोगों ने उसकी भाभी का अपहरण करा दिया था। इस मामले में उसने थाने में शिकायत की तो आरोपियों को इसका पता लग गया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके घर पर आकर उसके परिवार को जमकर पीटा और गाली देते हुए कहा कि पुलिस वाले उनसे  25 हजार रूपये ले गए। अब यह रुपए तुम दोगे। वहीं मना करने पर लात घूंसों से मारा-पीटा और उसकी बूढ़ी मां को पकड़कर खींचा और कहा 10 दिन में 25 हजार रूपये नहीं दिये तो जान से खत्म कर दिए जाओगे। पीड़ित और उसके घरवाले रोते हुए थाने गए और तो उल्टा पुलिस ने पीड़ित व उसके भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया और पुलिस ने उनका मुकदमा भी नहीं लिखा। वहीं आज पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ससुरालियों ने विवाहिता और उसकी छोटी बहन को बुरी तरह पीटा, पिता ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

 

 

संबंधित समाचार