सीतापुर: वकील और कानूनगो के बीच हुई हाथापाई, सदर तहसील में पुलिस तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर सदर तहसील में मंगलवार को वकीलों और कानूनगो के बीच नोकझोंक की खबर आई। जमीन की पैमाइश के लिए पैसे मांगने पर कानूनगो को वकीलों ने पीट दिया घटना के बाद तहसील परिसर में पुलिस फोर्स तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर तहसील में महमूदाबाद के कानूनगो मैं जमीन की पैमाइश को लेकर पैसे की मांग रखी जिस पर वकीलों ने कानून को को पीट दिया। हंगामा होते ही तहसील में अफरा-तफरी मच गई और सभी दफ्तरों में आनन-फानन में ताले पड़ गए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और तहसील परिसर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी पर  महमूदाबाद पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है और क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है ।

ये भी पढ़ें -रायबरेली में दिनदहाड़े दीवानी न्यायालय परिसर में पति ने किया पत्नी पर चाकू से हमला

संबंधित समाचार