Kanpur: ब्रजेश पाठक ने की जनसभा, बोले- सपा का नारा खाली प्लॉट हमारा, BJP सरकार में गुंडे अपराधी सलाखों के पीछे
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिल्हौर में जनसभा की।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नगर पालिका बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी कौशल अवस्थी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का नारा, खाली प्लॉट हमारा।
कानपुर, अमृत विचार। नगर पालिका बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी कौशल अवस्थी के समर्थन में सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक में रामलीला मैदान में मंगलवार दोपहर जनसभा की। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा के लोग नारा लगाते हैं, समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लॉट हमारा है। लेकिन योगी जी की सरकार बनने के बाद सभी गुंडे डकैत या तो जेल में नजर आ रहे हैं या फिर प्रदेश छोड़ कर चले गए।
तमाम प्रदेश के मुद्दे पर सीएम अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की नगर पालिका के स्थानीय चुनाव में भी पाकिस्तान और कसाब की एंट्री कर दी। स्थानीय नगर निकाय के चुनाव में राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर ही ज्यादातर बृजेश पाठक का हमलावर दिखे।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने शिवराजपुर नगर पंचायत के प्रत्याशी गीता गुप्ता व व नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की लोगों से अपील की। इस मौके पर सांसद अशोक रावत, क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर, जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, कौशल अवस्थी, जेपी कटियार, विक्रम मिश्रा, राजू दुबे आदि लोग मंच पर मौजूद रहे।
