कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 130 रुपये की गिरावट के साथ 76,949 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 130 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,949 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 19,494 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.63 प्रतिशत की हानि के साथ 25.67 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
ये भी पढ़ें : निवेशकों का भरोसा जीतेगा Adani Group, समय से पहले चुकाएगा 13 करोड़ डॉलर का कर्ज
