बाराबंकी: छात्रा ने सल्फास खाकर किया Suicide का प्रयास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/ बाराबंकी, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग के चलते इंटर की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की असफल कोशिश की। हालत बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे इलाज  के लिए सीएचसी रामनगर लायी जहाँ से जिला अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना रामनगर के ग्राम तेलियानी निवासिनी 17 वर्षीय सलोनी पुत्री रामखेलावन यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर की इंटर की छात्रा है। बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे वह इंटर कॉलेज पढ़ने के लिए आई थी। कालेज गेट के पास अचानक हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद कॉलेज के कर्मचारी ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। छात्रा के पास से इंटर हाईस्कूल की मार्कशीटे तथा पैकेट में रखी हुई सल्फास पाई गई।


ये भी पढ़ें -अमेठी में बड़ा बवाल, गौरीगंज कोतवाली के अंदर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने BJP प्रत्याशी के पति को पीटा   

संबंधित समाचार