भरतकुंड तपोस्थली का होगा सम्पूर्ण विकास : मोहम्मद राशिद
पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत से चेयरमैन पद के सपा प्रत्याशी मोहम्मद राशिद ने मतदान से पूर्व सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भरतकुंड तपोस्थली का चौमुखी विकास किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट सुविधाएं मुहैया कराई जायेगीं और पर्यटन स्थली के रूप में निखारा जायेगा।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर योजना बना कर काम किए जायेगें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में शामिल सभी गांवों को पहले छह महीने में मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित किया जाएगा। सपा प्रत्याशी ने कहा कि हमारा परिवार सदा नगर पंचायत के लिए सेवा में समर्पित रहा है। जनता ने इस बार भी आशीर्वाद दिया तो भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत को प्रदेश की चुनिंदा नगर पंचायतों की श्रेणी में लाया जाएगा।
मोहम्मद राशिद ने चुनाव के अंतिम दिन नगर पंचायत क्षेत्र के कल्याण भदरसा के कोटवा, मूसेपुर, नंदीग्राम, भरतकुंड, जिवपुर, पिपरी, राजेपुर फतेहपुर, पिपरा ताल, मिर्जापुर निमोली, दोस्तपुर, नैपुरा, में घर घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील की। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान शरद यादव, साबिर खान, इश्तियाक अंसारी, जब्बर खान, सिद्धू यादव, दिलीप पंडित, जय सिंह यादव, कृष्ण कुमार पटेल, विजय यादव, सोनू वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023 : पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगी वोटिंग
