UP Nikay Chunav 2023 : पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगी वोटिंग
466 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान, 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात
अयोध्या, अमृत विचार। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई है।
जिले के आठ नगरीय निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार की मौजूदगी में रवाना किया गया। जनपद में एक नगर निगम, एक नगर पालिका व 6 नगर पंचायत के लिए गुरुवार को मतदान हो। इसके लिए 169 वार्डों के लिए 169 मतदान केंद्र व 466 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जनपद में 19 जोनल मजिस्ट्रेट, 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। नगर निगम में ईवीएम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में बैलेट से मतदान होगा। अयोध्या नगर निगम में 60 वार्ड, नगर पालिका रुदौली में 25 वार्ड, नगर पंचायत गोसाईगंज में 12 वार्ड, नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में 18 वार्ड, नगर पंचायत बीकापुर में 11 वार्ड, नगर पंचायत कुमारगंज में 13 वार्ड, नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज में 15 वार्ड व नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में 15 वार्ड हैं। नगर निगम नगर पालिका व नगर पंचायतों में 493082 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
ये भी पढ़ें - Hardoi Breaking News : रामगंगा नदी में डूबे दो बच्चे, एक का शव मिला- दूसरे की तलाश जारी
