बस्ती : केडीसी, हर्रैया में नेशनल इंटर कॉलेज व रुधौली तहसील से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
अमृत विचार, बस्ती । नगर पालिका बस्ती व नौ अन्य नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 116 तथा सदस्य पद के 979 उम्मीदवारों की किस्मत पर 2,80,508 मतदाता गुरुवार को मोहर लगाएंगे। मतदान के लिए बुधवार को 305 पोलिंग पार्टियों की रवानगी कर दी गईं।
नगर पालिका बस्ती समेत नगर बाजार, गायघाट, बनकटी, गनेशपुर व मुंडेरवा नगर पंचायत के लिए किसान डिग्री कॉलेज से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई, जिसका निरीक्षण करने डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी भी पहुंचे। वहीं नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया से हर्रैया, बभनान व कप्तानगंज जबकि तहसील रुधौली से रुधौली नगर पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर जरूरत के अनुसार अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। साथ ही ऐसे बूथों की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें - बस्ती : प्रसव पूर्व जांच से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की हो रही पहचान
