प्रयागराज: पिस्टल के साथ रील्स बनाने वाले युवक का Video Viral, तलाश में जुटी पुलिस
प्रयागराज, अमृत विचार। असलहों के साथ रील्स बनाने का शौक युवाओं को अपराध की दुनिया की ओर ले जा रहा है। इन दिनों युवा तमंचों ओर पिस्टल के साथ रील्स बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल कर रहे है, लेकिन उनको शायद यह पता नहीं कि उनका ये काम उन्हें जेल की सलाखों के पीछे ले जा सकता है।
जिले के कौंधियारा इलाके के लहबरा गांव के युवक इरफान अली ने भी अपनी वीडियो असलहों के साथ बनाकर वायरल की है। वीडियो में वह एक पिस्टल को चारपाई पर रखा हुआ है औऱ दूसरी पिस्टल को हाथ में लेकर कलाकारी दिखा रहा है। वही उसकी एक फोटो भी वायरल हुई है जो स्टंट बाईक के साथ में है। बाइक की नम्बर प्लेट पर लिखा गया है इरफान देशी फिटनेस। युवक की बाईक, रहन सहन के साथ पिस्टल को चलाने का तरीका बताता है कि यह युवक छोटा मोटा खिलाड़ी नही है। फिलहाल उसकी वीडियो चर्चा में है। खास बात यह है कि यह वायरल वीडियो उस गांव की बताई जा रही है जिस गांव में शूटर उस्मान उर्फ विजय चौधरी था। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - Video : सपा विधायक राकेश सिंह ने दी खुद को गोली मार लेने की धमकी
