प्रयागराज : प्रयाग व्यापार मंडल की प्रशासन से अपील, ग्रीष्मकाल में बंद हो विद्यालय
अमृत विचार, प्रयागराज । निरंजन का पुल बंद होने के कारण, अति ग्रीष्म तापमान होने के कारण हो रही असुविधा को देखते हुए प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री सोहेल अहमद खान ने बुधवार को एक बैठक की। जिसमें उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि 12वीं तक के सभी विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए पूर्णता बंद करा दे। जिससे बच्चो को आने जाने की असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि तेज धूप में बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। इस वक्त निरंजन पुल का रास्ता बंद होने के कारण बच्चों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। तेज धूप में बच्चों को काफी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने बैठक के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग किया है कि जल्द ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया जाए।
कई वर्षों से प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोड़ा, महामंत्री श्री सोहेल अहमद खान ने बार-बार प्रशासन के सामने जीरो रोड बस अड्डे को पार्किंग में परिवर्तित करने के लिए भी आग्रह किया था। प्रयाग व्यापार मंडल के अथक प्रयासों से प्रशासन ने भी गौर फरमाया और जल्दी ही कार्य प्रारंभ होने की आशा है।
बैठक में राणा चावला, अरूण केसरवानी, सुशील खरबंदा, अनिता जयसवाल, गुरु चरण अरोड़ा अकरम शगुन, उमेश केसरवानी, गिरधारी अग्रवाल, अवंतिका टंडन, पल्लवी अरोरा, सरदार जितेंद्र सिंह, राजीव नय्यर,राणा नय्यर, इंदर मध्यान्ह, हरजिंदर सिंह, इंदरप्रीत सिंह, महमूद खान, मो आमिर, सरदार प्रीतम सिंह, गुफरान अहमद, दलजीत सिंह बंटी, शाहिद कमाल बबलू, अनिमेष अग्रवाल, परमजीत सिंह, शिव शंकर सिंह, अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, राजेश गुप्ता, अतुल केसरवानी, ललित मोहन गुप्ता,धर्मेंद्र केसरवानी, नसीम खान, नरेश कुंद्रा, रोहित अरोरा, मो मोइन, जियाउद्दीन नबू, सावित्री सिंह, रमेश कुशवाहा, सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र यादव, मो अकरम मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बस्ती : केडीसी, हर्रैया में नेशनल इंटर कॉलेज व रुधौली तहसील से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
