कुशीनगर अग्निकांड पर CM योगी ने जताया दुख, घायलों के समुचित इलाज का दिया निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के कुशीनगर में भीषण अग्निकांड हुआ है। एक कच्चे घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। सूत्रों के अनुसार इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई है। जबकि तीन लोग बुरी तरह झुलस गए हैं ,जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है। इस अग्निकांड में हुई जनहानि पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है साथ ही अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।  


ये भी पढ़ें -कुशीनगर में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत    
   

संबंधित समाचार