Video : अंबेडकरनगर में बसपा प्रत्याशी से एडीएम की हुई बहस, सुनिए क्या बोले अधिकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव में प्रशासन और उम्मीदवारों के बीच तकरार का मामला सामने आने लगा है। अकबरपुर नगर पालिका से बसपा उम्मीदवार सुरेश कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता द्वारा धमकाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। चुनाव के बीच भ्रमण करते हुए बसपा नेता डॉ. जी के जेतली इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान की मौजूदा स्थिति जानने पहुंचे थे। 

संयोग से वही उनकी मुलाकात एडीएम से हो गई। अंदर जाने से रोकने पर जब बसपा प्रत्याशी ने परिचय दिया तो वह नाराज हो उठे। आरोप है कि एडीएम ने उन्हें धमकाया और कहा नहीं माने तो दूसरे तरीके से काम लिया जाएगा। जरूरी हुआ तो उठवा लेंगे। बसपा नेता ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। बता दें कि बसपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा श्रावस्ती से सांसद राम शिरोमणि वर्मा के भाई हैं। हालांकि एडीएम का कहना है कि मतदान की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए उन्होंने उन्हें रोका था धमकी देने की बात गलत है। दूसरी ओर सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने  प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। कहा है कि प्रशासन सत्ता पक्ष के लिए काम कर रहा है।


ये भी पढ़ें -UP Nikay Chunav Live : मऊ में पकड़ी गई फर्जी वोटिंग, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
 

संबंधित समाचार