आगरा में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस का इंतजार कर रहे 6 बच्चों को कार ने रौंदा - 3 की मौत
आगरा, अमृत विचार। जिले के डोकी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यहां डोकी थाना क्षेत्र के गांव बासमहापत में सड़क के किनारे अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रहे 6 बच्चों को नेक्सॉन कार ने रौंद दिया है। जिसमें 3 बच्चों की मौत हो गई है जबकि 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस इस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या में फटी वाटर सप्लाई पाइप, निकलना हुआ मुश्किल
