अयोध्या में फटी वाटर सप्लाई पाइप, निकलना हुआ मुश्किल
अयोध्या, अमृत विचार। यूपी के अयोध्या में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरूवार को मतदान जारी है। इसके बीच शहर में अव्यवस्थाओं के चलते लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ऐसा ही एक नजारा सुबह नयाघाट रोड पर देखने को मिला। जहां वाटर सप्लाई की पाईप फट जाने से सड़क पर , मिट्टी, बालू और कीचड़ फैलने से बढ़ी आवागमन में लोगों को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कीचड़ के चलते कई बार यहां लम्बा जाम भी लग गया।
ये भी पढ़ें -UP Nikay Chunav Live : अंबेडकरनगर में 11 बजे तक हुआ 24.39 प्रतिशत मतदान
