दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 43 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह करीब आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में (247) दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 और 200 के बीच मध्यम 201 और 300 के बीच खराब 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है। 

ये भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव: बरेली में मतदान केंद्र पर हंगामा, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

संबंधित समाचार