वाराणसी: युवक ने ग्राइंडर मशीन से गला रेतकर खुद को किया मौत के हवाले, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर पाल बस्ती में 28 वर्षीय युवक ने खुद का गला ग्राइंडर मशीन से काटकर खुदकुशी कर ली। इस हृदयविदारक घटना से बस्ती में सनसनी फैल गई। युवक का नाम विशाल उर्फ कुंदन था।परिवारवालों के मुताबिक वह डिप्रेशन का शिकार था और उसका इलाज कराया जा रहा था। सूचना पर चितईपुर थाने की पुलिस और एसीपी भेलूपुर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार विशाल दो भाईयों में छोटा था। उसने एमएससी करने के बाद दो साल नौकरी भी की। लेकिन बाद में नौकरी छोड़ दिया। डिप्रेशन के कारण वह कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान हो जाता था। पिता विजय नाथ ने बताया कि विशाल सुबह से ठीक था। सुबह बाहर से टहलकर घर आया। इसके बाद वह बाजार से मिर्चा लेकर आया और अपने कमरे में चला गया।

cats40

उन्होंने बताया कि रोज सुबह हम बेटे के साथ चाय पीते थे। घर में हम समाचार पत्र पढ़ रहे थे। विशाल ऊपरी मंजिल के कम्प्यूटर रूम में था।तभी उसकी मां आईं और कहाकि विशाल को भी चाय पीने के लिए नीचे बुला लीजिए। हमने सोचा कि शायद कुंदन सो गया है और हम उसे जगाने कंप्यूटर रूम में गए। 

देखा कि विशाल फर्श पर गिरा हुआ है। गर्दन कटी थी और आसपास काफी खून फैला था। पास में ही ग्राइंडर मशीन पड़ी थी। यह देख पिता बदहवासों की तरह चिल्लाने लगे। इसके बाद विशाल की मां और परिवार के लोग पहुंचे। आसपास के लोग पहुंचे और घटनास्थल की स्थिति देख दहल गये। सूचना पर पुलिस पहुंची। विशाल अविवाहित था।

यह भी पढ़ें:-मुजफ्फरनगर: प्रेम संबंध में दसवीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोद कर हत्या

संबंधित समाचार