यूपी: आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे लखनऊ हाईकोर्ट के वकील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के वकील आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों की मांग है कि वर्चुअल बहस की व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए और पहले की तरह फिजिकल बहस की व्यवस्था को शुरू किया जाना चाहिए। खराब वीडियो क्वालिटी और कनेक्टिविटी के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सही सुनवाई नहीं हो …

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के वकील आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों की मांग है कि वर्चुअल बहस की व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए और पहले की तरह फिजिकल बहस की व्यवस्था को शुरू किया जाना चाहिए। खराब वीडियो क्वालिटी और कनेक्टिविटी के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सही सुनवाई नहीं हो पाती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हैं।

उनका कहना है कि जब तक अदालतों में वकीलों को बहस करने और व्यक्तिगत तौर पर मुकदमों को दाखिल करने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वकीलों के समर्थन में अवध बार एसोसिएशन लखनऊ ने तीन पन्नों का पत्र भी जारी किया है। पत्र में हड़ताल पर जाने का ऐलान करते हुए लिखा गया है कि जब तक व्यवस्था नहीं सुधरती तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।

संबंधित समाचार