बरेली: दुष्कर्म के बाद समझौता कर की शादी, अब घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला ने ससुराल पक्ष के 11 लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस पर जबरन समझौता कराने का भी आरोप

बरेली, अमृत विचार : किला क्षेत्र निवासी महिला के साथ एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया और फिर समझौता कर उससे शादी कर ली। युवक ने शादी के एक महीने बाद महिला को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने फतेहगंज पश्चिमी पुलिस पर मामले में जबरन समझौता कराने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें - बरेली: मतदान केंद्र तक एक साथ पहुंचीं तीन पीढ़ियां

महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती फतेहगंज पश्चिमी निवासी युवक के साथ थी। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन शादी करने से मुकर गया। जब फतेहगंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराई तो परिजनों ने शादी कराने की बात कहकर मामले में समझौता करा दिया।

जिसके बाद 22 अक्टूबर 2022 को उसकी शादी हो गई। आरोप है कि शादी के बाद एक माह तक उसे घर पर रखा गया, उसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने उससे मीट की दुकान खोलने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये भी लिए।

पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने जबरन समझौते का दबाव बनाया। जिससे तंग होकर पीड़िता ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें - बरेली: मतदान केंद्र की दूरी ने मतदाताओं को घरों में रहने को किया मजबूर

संबंधित समाचार