बरेली: मुन्ना भाई एमबीबीएस की असलियत आई सामने तो दी गोली मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुद को डॉक्टर बताकर शादी करने चला था झोलाछाप डॉक्टर, पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

बरेली, अमृत विचार : मंगनी के बाद जब लड़की वालों को पता चला कि लड़का डॉक्टर नहीं बल्कि झोलाछाप है तो लड़की के परिवार वाले दंग रह गए। उन्होंने शादी कैंसिल कर दहेज में एसी और आठ लाख रुपये देने से इनकार कर दिया। इस बात पर भड़का लड़का गोली मारने की धमकी देने लगा। बारादरी पुलिस ने लड़के पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें - बरेली: दुष्कर्म के बाद समझौता कर की शादी, अब घर से निकाला

बारादरी के कुम्हारा वाली गली निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता अमरोहा के सहसपुर डिडोली निवासी शाकिर के साथ तय किया था। 20 मई 2022 को मंगनी हुई। जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपये नकद दिए। रिश्ता करते समय शाकिर के पिता सलीम, नासिर, साबिर, जाकिर, माहिर, खुर्शीद और शहाना ने शाकिर को बीयूएमस डॉक्टर बताया था। बाद में पता चला कि शाकिर झोलाछाप है।

मंगनी के बाद से ही सभी आरोपी आठ लाख रुपये, एक जनरेटर, एसी, की मांग करने लगे। मांग पूरी करने के बाद ही शादी होने की बात कही। मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार करने की बात कही। विरोध करने पर शाकिर शराब के नशे में फोन पर गोली मारने की धमकी देने लगा। जिसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है।

उन्होंने शादी से मना करके अपने सामान और पैसा वापस मांगा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: मतदान केंद्र तक एक साथ पहुंचीं तीन पीढ़ियां

संबंधित समाचार