बरेली: ड्यूटी पर जा रहे मैकेनिक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से फैक्ट्री काम पर जाते समय मैकेनिक की बाइक में बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। जिसमें मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना फरीदपुर क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया निवासी 44 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र रामपाल फरीदपुर क्षेत्र की एमपी एग्रो फैक्ट्री में मैकेनिक के पद पर काम करता है। गुरुवार की शाम को रात की ड्यूटी करने के लिए घर से बाइक से जा रहा था। रास्ते में बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को थाना फरीदपुर पुलिस ने बरेली जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें परिवार में संजीव कुमार की पत्नी सरस्वती और दो बच्चे हैं उसका एक लड़का और एक लड़की है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना फरीदपुर पुलिस ने बुलेरो कार को भागते समय पकड़ लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: फर्जी मतदान करने के आरोप में नाबालिग समेत आठ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

 

 

 

संबंधित समाचार