इंटरनेशनल नर्सेस डे पर राजकीय नर्सेज संघ ने काटा केक, नर्सों की समस्याओं पर की चर्चा
लखनऊ, अमृत विचार। राजकीय नर्सेज संघ ने बलरामपुर अस्पताल में फ्लोरेंस नाइटेंगल (Florence Nightingale) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा केक काटकर राजकीय नर्सेज संघ ने इंटरनेशनल नर्सेस डे को बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया।
इस दौरान नर्सों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। आज यानी 12 मई को बलरामपुर अस्पताल समेत केजीएमयू व अन्य अस्पतालों में इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया जा रहा है। यह दिन प्रतिवर्ष मरीजों के लिए नर्सेस के योगदान को याद करते हुये उनके लिए सम्मान की प्रकट करने दृष्टि से मनाया जाता है। मरीज के इलाज में जितनी भूमिका एक चिकित्सक की होती है। उतनी ही भूमिका नर्सों की होती है।
यह भी पढ़ें : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास
