अयोध्या: शारदा नहर में मिला महिला का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या/अमृत विचार। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के नरियावां में शारदा सहायक नहर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव उतराता हुआ मिला है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव निकाल कर कब्जे में ले लिया है। 

शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे एक महिला का शव शारदा सहायक बड़ी नहर नरियावां के पास देखा गया। थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त भाग्य देवी निवासी मखदुमनगर कोतवाली रुदौली के रूप में हुई है। बताया कि महिला इलाज के लिए तीन दिन पहले अपनी बहन उसरू अमौना के यहां आई थी। 

जिसका मकान नहर के करीब है। टहलते घूमते वह बड़ी नहर के करीब पहुंच गई और उसी में गिर पड़ी। दो दिनों से परिवारीजन तलाश कर रहे थे। कोतवाली नगर में गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-CBSE Board Result 2023: सीबीएसई के नतीजों में मेधावियों का दिखा दम, कई स्कूलों के छात्रों ने मारी बाजी

संबंधित समाचार