Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 85 न्यायिक अधिकारियों का किया स्थानांतरण
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 85 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। यह जानकारी महानिबंधक राजीव भारती ने दी है। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में सर्वप्रथम मनोज कुमार राय पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल शाहजहांपुर को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आजमगढ़ में, रोहित सिन्हा पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल प्रतापगढ़ को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मिर्जापुर में, राकेश धर दूबे पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल पीलीभीत को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चंदौली में, रविंद्र कुमार (चतुर्थ) पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल हरदोई को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हाथरस किया गया है।
इसके अलावा डॉ बालमुकुंद पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल फतेहपुर को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय महोबा में, अल्पना पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल एटा को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कासगंज में, राजीव कमल पांडेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चंदौली को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रामपुर में, अजय कुमार श्रीवास्तव (तृतीय) पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बहराइच को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरदोई में, आशीष जैन पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल संतकबीरनगर को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मथुरा में, बद्री विशाल पांडेय पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बलिया को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया में, अरविंद मलिक चेयरमैन वाणिज्य कर अधिकरण लखनऊ को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मुरादाबाद में, जैगम उद्दीन प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जालौन (उरई) को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय उन्नाव में, बीरेंद्र कुमार सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गाजियाबाद को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय लखनऊ में, प्रमोद कुमार (द्वितीय) पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बिजनौर को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कानपुर नगर में, राजेंद्र सिंह (चतुर्थ) पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल अयोध्या (फैजाबाद) को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सोनभद्र में, प्रकाश नाथ श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश औरैया को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गौतमबुद्धनगर में, गोबरी प्रसाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतापगढ़ को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जालौन (उरई) में, भगवान दयाल भारती जिला एवं सत्र न्यायाधीश आजमगढ़ को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रयागराज में स्थानांतरित किया गया है।
इसके साथ ही अजय पाल सिंह (द्वितीय) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेरठ को विशेष न्यायाधीश, मेरठ के पद पर आवश्यक वस्तु (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1981 की धारा 12 (ए)के अंतर्गत आने वाले मामलों को देखने की जिम्मेदारी दी गई है। अचल नारायण सकलानी विशेष न्यायाधीश मेरठ को अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 14 के अंतर्गत आने वाले मामलों को देखना है। सुरेश चंद्र (द्वितीय) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेरठ को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शामली (कैराना) के पद पर, राजेश चौधरी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कानपुर नगर को आवश्यक वस्तु (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1981 की धारा 12 (ए) के अंतर्गत आने वाले मामलों को देखना है।
संतोष कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कानपुर नगर को विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 14 के अंतर्गत आने वाले मामलों को देखने की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील कुमार श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कानपुर नगर को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शाहजहांपुर के पद पर, पद्माकर मुनि त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलरामपुर को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मेरठ के पद पर, महेंद्र प्रसाद चौधरी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरदोई को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बांदा के पद पर, राकेश कुमार त्रिपाठी पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल सुल्तानपुर को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल मथुरा के पद पर, डॉ विदुषी सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मथुरा को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बागपत के पद पर, सैयद सरवार हुसैन रिजवी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रामपुर को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल महाराजगंज के पद पर, शमसुल हक पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ललितपुर को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल हरदोई के पद पर, अश्विनी कुमार दूबे प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मुरादाबाद को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल वाराणसी के पद पर सुनील कुमार (पंचम) पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल प्रयागराज को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल मेरठ (दक्षिण) के पद पर, संजीव फौजदार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अयोध्या (फैजाबाद) को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बिजनौर के पद पर, श्रीमती मछला अग्रवाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुलंदशहर को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बदायूं के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नगर निगम ने विरोध के बीच कुब्जामुक्त कराई खुद की जमीन, पुलिस बल के साथ चलाया बुलडोजर
