Yogi Cabinet: UP के 1586 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए राज्‍य के सभी जनपदीय थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को यहां लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गयी। 

यहां जारी एक सरकारी बयान में कहा गया कि उच्चतम न्यायालय में वर्ष 2020 में परमवीर सैनी बनाम बलजीत सिंह एवं अन्‍य मामले में शीर्ष अदालत द्वारा पारित आदेश की अनुपालन में प्रदेश के 1586 पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष आया था, जिसे मंजूरी दे दी गयी। बयान के अनुसार संशोधित प्रस्ताव में इस परियोजना की लागत 359.77 करोड़ रुपये से घटाकर 144.90 करोड़ रुपये की गयी है।  

यह भी पढ़ें:-युवा शक्ति के हुनर को तकनीक और प्रशिक्षण के साथ जोड़कर हम उसे आगे बढ़ा रहे: योगी आदित्यनाथ

संबंधित समाचार