UP by-election Result Live : छानबे सीट पर अपना दल - एस की रिंकी कोल ने सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल को दी शिकस्त
लखनऊ, अमृत विचार। मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस उपचुनाव में अपना दल -एस की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकी कोल जीत गई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल को कड़े मुकाबले में 9589 वोटों से शिकस्त दी है। कई राउंड की मतगणना में लगातार दोनों प्रत्याशी बेहद काम अंतर से आगे-पीछे चलते रहे थे। बताते चलें कि छानबे विधानसभा के अपना दल -एस विधायक राहुल कोल का निधन होने के चलते ये सीट रिक्त हुई थी।
छानबे उपचुनाव में अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल को अभी तक 70265 वोट मिले हैं। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल को 61260 वोट मिले हैं। भाजपा समर्थित रिंकी कोल 9005 वोटों से आगे चल रहीं हैं।
छानबे विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में फिलहाल अपना दल -एस की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकी कोल प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल से 15 राउंड की मतगणना के बाद 483 वोट से आगे चल रही हैं।
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कीर्ति कोल ने छानबे उपचुनाव में अपना दल - एस की रिंकी कोल को 3146 वोटों से पीछे कर दिया है। चौथे राउंड की मतगणना के बाद कीर्ति कोल को तकरीबन 11000 से ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि भाजपा समर्थित अपना दल -एस की प्रत्याशी रिंकी कोल को अभी तक 8010 वोट मिले हैं। वहीँ स्वार सीट पर समाजवादी पार्टी अपना दल एस से आगे चल रही है।
छानबे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल ने शुरूआती वोटों की गिनती में भाजपा अपना दल -एस प्रत्याशी रिंकी कोल को पहले 900 और अब 2000 मतों के अंतर से पीछे कर दिया है।
छानबे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल ने शुरूआती वोटों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी रिंकी कोल को 900 मतों के अंतर से पीछे कर दिया है। भाजपा समर्थित अपना दल -एस प्रत्याशी
कीर्ति कोल को अभी तक 2622 वोट मिले हैं जबकि रिंकी कोल को 1826 वोट मिले हैं।
छानबे उपचुनाव में सफीक अहमद अंसारी 4500 वोटों से आगे हैं। स्वार से अपना दल एस को बढ़त।
यूपी में रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा में हुए उपचुनावों के नतीजे आज जारी किये जाएंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। बताते चलें कि छानबे विधानसभा के अपना दल -एस विधायक राहुल कोल का निधन होने के चलते ये सीट रिक्त हुई थी। जबकि रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद यहाँ उपचुनाव कराया गया है। दोनों ही जगह भारतीय जनता पार्टी अपना दल - एस के प्रत्याशियों को समर्थन दे रही है। जबकि दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को टिकट दिया था। इन दोनों सीटों पर 10 मई को मतदान संपन्न हुआ था।
