शाहजहांपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगर निगम समेत सभी 12 निकायों में मतगणना शुरू हो गई। दोपहर बाद तक मेयर का फाइनल परिणाम आ जाएगा। अर्चना वर्मा 13,870 वोटों से बढ़त बनाए हैं। जिले में पांच जगहों पर मतगणना हो रही है। नगर निगम और कांट नगर पंचायत की मतगणना जीएफ कॉलेज में हो रही है। शाहजहांपुर पहली बार हुए मेयर पद के चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। 

पहले चक्र की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा को बड़ी बढ़त मिल गई। मेयर पद पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। भाजपा से अर्चना वर्मा और सपा से माला राठौर ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस से निकहत इकबाल और बसपा की शगुफ्ता अंजुम चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम क्षेत्र में 60 वार्ड के पार्षद पदों के लिए 404 प्रत्याशी हैं। मतगणना से कुल 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

शाहजहांपुर नगर निगम में चतुर्थ चक्र के परिणाम
प्रत्याशी -         पार्टी -               प्राप्त मत
1.अर्चना वर्मा -  भाजपा -            22478
2.निकहत इकबाल - कांग्रेस -       8608
3. माला राठौर -        सपा -         5321
4. शगुफ्ता अंजुम -     बसपा -       1,342
5. सुमन वर्मा             आप -          690 

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर में मतदान की गति धीमी, 11 बजे तक 20.65 फीसदी मतदान, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डाला वोट

 

 

संबंधित समाचार