बहराइच : मतगणना के दौरान भाजपा और निर्दलीय समर्थक भिड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर में धरने पर बैठे पत्रकार

बहराइच, अमृत विचार। जिले के गल्ला मंडी में शनिवार को मतगणना के दौरान भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं पयागपुर में एसडीएम के खिलाफ सभी पत्रकार धरने पर बैठ गए।

बहराइच में शनिवार को नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हुई। शहर के गल्ला मंडी में मतगणना का कार्य शुरू हुआ। मतगणना के दौरान 12 बजे रिसिया नगर पंचायत की मतगणना के दौरान भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक आमने सामने आ गए। परिसर में ही मारपीट की नौबत बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।

उधर पयागपुर में नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान पत्रकारों को काफी दूर पर ही प्रवेश रोक दिया गया। एसडीएम और डीएम से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर सभी पत्रकार धरने पर बैठ गए। सभी एसडीएम के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। इस दौरान श्याम जी मिश्रा, दीपक सिंह, चंदन मिश्रा, केसी शुक्ला समेत अन्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज में धरने पर बैठे पार्षद प्रत्याशी, प्रशासन पर मतगणना के दौरान धांधली का लगाया आरोप

संबंधित समाचार