कर्नाटक ने सांप्रदायिक सोच को नकारा, 2024 में ऐसे ही जनादेश की आशा: बसपा
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद शनिवार को कहा कि दक्षिण भारत के इस राज्य की जनता ने सांप्रदायिक सोच को नकार दिया है और अब 2024 में ऐसे ही जनादेश की उम्मीद है।
लोकसभा के सदस्य अली ने ट्वीट किया, ‘‘हिजाब, हलाल, बजरंग बली, समान नागरिक संहिता, लव जिहाद, द केरला स्टोरी… ध्रुवीकरण करने वाला कोई दाव काम न आया। कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक सोच को सिरे से नकार दिया है।’’ उनका कहना था, ‘‘अब देश की बारी है। 2024 में ऐसे ही जनादेश की आशा है।’’
यह भी पढ़ें- बिहार सरकार जाति आधारित सर्वेक्षण को लेकर सभी विधायी और वैधानिक कदम उठाने को तैयार: मंत्री
