UP Nikay Chunav 2023: बस्ती में नेहा वर्मा ने दर्ज की रिकार्ड मतों से जीत, सपा ने भाजपा से छीनी नगर पालिका की कुर्सी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नेहा वर्मा ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की सीमा खरे को 11470 मतों से शिकस्त दी है। नेहा वर्मा की जीत से समाजवादी पार्टी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है, जबकि भाजपा में मायूसी पसर गई है।

समाजवादी पार्टी की नेहा वर्मा ने पहले चक्र की मतगणना में ही भाजपा से निर्णायक बढ़त ले ली थी, जो आखिरी चक्र तक बरकरार रही। नेहा वर्मा को कुल 27128 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा खरे को महज 15656 वोट ही मिले। नगर पालिका परिषद बस्ती के अब तक के इतिहास में नेहा वर्मा सबसे बड़े अंतर से चुनाव जीतकर शहर के सरकार की मुखिया बनी हैं।

नेहा वर्मा की जीत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी अतुल, रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अभिषेक गुप्ता, अरविंद सोनकर आदि ने खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी निकाय चुनाव 2023: भाजपा के बागी प्रत्याशियों की जीत से हैदरगढ़ और रामनगर में तनाव की स्थिति

 

संबंधित समाचार