कर्नाटक चुनाव: कुमारस्वामी के बेटे निखिल को हाथ लगी निराशा, रामनगरम सीट से हारे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगरम। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी रामनगरम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार से 10,715 मतों के अंतर से चुनाव हार गए। कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी रामनगरम निर्वाचन क्षेत्र की निवर्तमान विधायक हैं। 

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, निखिल को 76,975 वोट जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी एच.ए. इकबाल हुसैन को 87,690 वोट मिले। वहीं, भाजपा उम्मीदवार गौतम मारलिंगगौड़ा 12,912 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

यह भी पढ़ें- कर्नाटक ने साबित किया कि नहीं चलेगी ध्यान भटकाने वाली राजनीति: प्रियंका गांधी

संबंधित समाचार