कर्नाटक ने धन, जाति और धर्म की राजनीति को नकाराः शरद पवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की धन, जाति और धर्म की राजनीति को नकार दिया और इसी तरह के परिणाम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री पवार ने कहा कि दक्षिण भारतीय राज्य के लोगों ने भाजपा को कड़ा सबक सिखाया है और सत्ता की बागडोर कांग्रेस को थमा दी है। उन्होंने कहा, "भाजपा के वहां सत्ता में होने के बावजूद सरकार से जुड़े सभी शीर्ष लोग और पार्टी के वरिष्ठ नेता वहां प्रचार करने गये थे ... हमें लग रहा था उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया पैसा उनके खिलाफ जाएगा और ऐसा ही हुआ है।"

राकांपा प्रमुख ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भाजपा से दोगुनी सीटें हासिल करने की राह पर है। उन्होंने कहा, "यह एक संकेतक है कि कर्नाटक के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह से हराने का मन बना लिया था ... सत्ता और आधिकारिक संसाधनों के घोर दुरुपयोग पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई है।"

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: कुमारस्वामी के बेटे निखिल को हाथ लगी निराशा, रामनगरम सीट से हारे 

संबंधित समाचार