UP Nikay Chunav 2023: जौनपुर नगर पालिका में खिला कमल, टूटा 28 साल का रिकार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में के लिए संपन्न हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी मनोरमा मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी एवं निवर्तमान अध्यक्ष माया टंडन को 10791 मतों से पराजित किया है। निर्वाचन अधिकारी सह नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा की मनोरमा मौर्य को 33406 मत मिले जबकि बसपा प्रत्याशी को 26615 मत मिला।

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी उषा जायसवाल को 16669 वोट, कांग्रेस के प प्रत्याशी दरख्शा खातून को 13778 वोट मिले। जौनपुर नगर पालिका परिषद में वर्ष 1995 में संपन्न हुए चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी स्वर्गीय संध्या श्रीवास्तव विजयी हुई थी, उसके पश्चात लगभग 22 वर्षों से इस पद पर पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन एवं उनकी पत्नी माया टंडन का ही कब्जा रहा।

28 साल बाद भाजपा ने जौनपुर नगर पालिका परिषद पर पुनः कब्जा प्राप्त किया है, इसके साथ ही नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर में भाजपा प्रत्याशी कपिल मुनि गुप्ता विजयी हुए हैं। जिले के तीन नगर पालिका परिषदो और नौ नगर पंचायतों के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को केवल तीन सीट ही प्राप्त हुई है, जबकि अधिकांश सीटों पर निर्दल प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।

यह भी पढ़ें:-निकाय चुनाव 2023: बांदा की आधी निकायों में कब्जा करने में कामयाब रहा सत्ताधारी दल

संबंधित समाचार