Nikay Chunav 2023 Result : बिजनौर में निर्दलीय प्रत्याशियों के सामने बसपा-भाजपा और सपा का सफाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार।  जिले में नगर पालिका परिषद, पंचायत चुनाव में बसपा, भाजपा व सपा को बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी है। निर्दलीय प्रत्याशियों के सामने तीनों पार्टियों के उम्मदीवार पिछड़ गए। नगीना, साहनपुर, जलालाबाद, नजीबाबाद, शेरकोट, हल्दौर, अफजलगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। बिजनौर, नूरपुर, झालू में भाजपा व किरतपुर, बढ़ापुर, मंडावर में सपा जीतने में कामयाब हुई। नहटौर, धामपुर में रालोद, स्योहारा में आप,चांदपुर में कांग्रेस,सहसपुर नगर पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

बिजनौर में भाजपा की इंदिरा सिंह ने 25279 मत हासिल कर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी स्वाति वीरा महाजन को (20937) 4342 मतों से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव हरा दिया। नहटौर में रालोद के अनस इकरार 7787 ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के महावीर सैनी (5802) को 1995 मतों से हराया। स्योहारा से आम आदमी पार्टी के फैसल वारसी ने 5712 मत हासिल कर भाजपा के विनीत देवरा को (5282) 425 मतों से मात दी। किरतपुर में समाजवादी पार्टी के अब्दुल मन्नान ने 12952 मत हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी मुद्दसिर जमा खा (6743) को 6209 मतों से हराया। नूरपुर में भाजपा के महेंद्र प्रताप सिंह को 7172 मत मिले। 

सपा के सलीम अहमद को (5933) 1239 मतों से चुनाव हारे। चांदपुर में कांग्रेस की जीनत परवीन ने 21534 मत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के विकास कुमार गुप्ता को( 11655) 9879 मतों से हराया। शेरकोट में निर्दलीय प्रत्याशी शबनम नाज पत्नी मोहम्मद गाजी ने 13612 मत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी सपा के कमरुल इस्लाम को (8624) उड़न 4988 मतों से हराया। हल्दौर में निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी को 5057 मत मिले। भाजपा के भूषण सिंह को (3551) 1506 मतों से हरा दियाा। अफजलगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी तबस्सुम जहां ने 9993 मत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी खतीजा खातून को( 6365) 3628 मतों से पराजित किया। धामपुर में राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी रवि चौधरी ने 13366 मत हासिल किए। भाजपा की लीना सिंघल को (7333) 6033 मतों से चुनाव हार गईं। 

नगर पंचायत बढ़ापुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद दिलशाद को 4227 मत मिले हैं। भाजपा के संजीव कुमार को( 3924) 303 मतों से चुनाव हार गए। मंडावर में समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिफ ने 4876 मत हासिल किए। भाजपा के मोहम्मद अजमल को (3246) 1630 मतों से हार का सामना करना पड़ा। झालू में भाजपा के लोकेंद्र चौधरी ने 4670 मत हासिल कर समाजवादी पार्टी की किश्वर जहां को (3558) 1112 मतों से हराया। वहीं नजीबाबाद में निकाय चुनाव की मतगणना आठ कड़ी सुरक्षा के बीच कासमिया में इंटर कॉलेज में हुई। प्रथम चरण की मतगणना से ही निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर मौअज्जम खान के हवाई जहाज ने ऊंची उड़ान भरी। 

किसी भी चरण में भाजपा का फूल, सपा की साइकिल और सपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले मौअज्जम खान एडवोकेट का स्कूटर मुकाबला नहीं कर सका। अंतिम राउंड की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर मौअज्जम खान ने 17140 मत लेकर भाजपा के नकुल अग्रवाल को 9632 मतों के भारी अंतर से पछाड़ दिया। भाजपा के नकुल अग्रवाल को 7508 मत, पूर्व चैयरमैन मौअज्जम खान को  स्कूटर पर 5232, सपा के हाजी फैसल को 3749 तथा अब्दुल्ला गुलजार को पतंग के निशान पर 1704 मत मिले। वहीं सहसपुर नगर पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी नाहिद परवीन ने 3203 मत हासिल करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी शबाना को (3697)197 मतों से हराया।

साहनपुर में खुर्शीद मंसूरी व जलालाबाद में रुमाना जीती
नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी और जलालाबाद से पूर्व चेयरमैन रहे याकूब राईन की पुत्रवधू रुमाना ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी। नगर पंचायत साहनपुर में पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कुल 4072 वोट पाकर विजय प्राप्त की, जबकि उनके निकटतक प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान चेयरमैन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मेराज अहमद को केवल 2901 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशित तासिम राईन को 2801 मत मिले। नगर पंचायत जलालाबाद में निर्दलीय उम्मीदवार रुमाना को 3853 मत,  भाजपा प्रत्याशी फिरोजा को 2405 वोट, निर्दलीय मदहत को 2176 तथा सायरा अंसारी को 2044 मत मिले ।

निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा ने भाजपा के प्रह्लाद को हराया
नगीना। नगरपालिका के लिए हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा खलील 6522 मतों से जीत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रह्लाद कुशवाहा को करारी शिकस्त दी। ताहिरा खलील ने 15620  वोट हासिल किए जबकि भाजपा प्रत्याशी ने 9098 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रही सपा के प्रत्याशी रूहुल इस्लाम ने 6588  मत प्राप्त किए तीसरे नंबर पर रहे। निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा खलील को आ ओ नंदकिशोर ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। अध्यक्ष पद पर ताहिरा खलील के विजय होते उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। वर्ष 2000 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताहिरा बेगम ने जीत दर्ज की थी उसके बाद वर्ष 2006 समाजवादी पार्टी के टिकट पर ताहिरा खलील के पति ने जीत दर्ज की थी। 2012 में भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खलीलुर रहमान ने जीत दर्ज की थी वर्ष 2017 में भी ताहिरा बेगम ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार भी ताहिरा खलीलने 6522 बोर्ड प्राप्त कर रिकॉर्ड जीत हासिल की। 

सपा के गढ़ में साइकिल की किरकिरी, विधायक की हुई फजीहत
नजीबाबाद। सपा का गढ़ माने जाने वाली नजीबाबाद सीट पर साइकिल के चौथे नंबर पर आ जाने से सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद की जनता में खूब फजीहत हो रही है। इस सीट पर पिछला चुनाव सपा प्रत्याशी ने 20,000 से अधिक मत लेकर जीता था। वहीं दो दिन पूर्व चांदपुर चेयरमैन पद की प्रत्याशी जीनत परवीन के पति तथा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरबाज  पठान को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

ये भी पढ़ें :  Moradabad Nagar Nigam Election Result : भाजपा के दिग्गजों की बड़ी जीत के दावों का निकला दम

संबंधित समाचार