अयोध्या: टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली नगर पुलिस को टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। टप्पेबाज गिरोह के एक टप्पेबाज को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य ब्रांच से दो टप्पेबाजों ने बैग में रखा 2 लाख 40 …

अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली नगर पुलिस को टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। टप्पेबाज गिरोह के एक टप्पेबाज को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य ब्रांच से दो टप्पेबाजों ने बैग में रखा 2 लाख 40 हज़ार रुपये पार कर दिया था।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जयंत कुमार चौबे व उसका एक साथी प्रकाश में आया जिसके बाद पुलिस ने जयंत कुमार चौबे को पकड़कर पूछताछ की तो उसने घटना को कुबूल कर लिया और टप्पेबाजी से गायब किए हुए 1 लाख 25 हज़ार रुपये बरामद हो गए।

पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किया है। टप्पेबाजी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है जबकि दूसरा टप्पेबाज अभी भी फरार है। 20 अगस्त को शहर के अनिल सरस्वती शिशु मंदिर के दो अध्यापक विद्यालय का दो लाख 40 हज़ार रुपये जमा करने बैंक ऑफ इंडिया गए थे जहां पर जमा करने के लिए फार्म भरते समय दो लोग बैग लेकर फरार हो गए थे।

संबंधित समाचार