कानपुर न्यूज: घरेलू कलह से परेशान दंपती ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत
बिल्हौर/कानपुर। कोतवाली क्षेत्र के धौरसलार स्टेशन पर सुबह 11 बजे से बैठे पति पत्नी ने ट्रेन आने पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी मौके पर उपस्थित लोग ट्रेन के निकलने पर पहुँचे तो दोनों के शरीर के टुकड़े हो गये थे। सूचना पर पहुँची रेलवे सुरक्षा बल ने शवों को कब्जे में ले पीएम के लिए भेज दिया।
वहीं सोसल मीडिया से जानकारी होने पर पहुँचे दीपू पुत्र संतोष गुप्ता ने मरने वालों की पहचान पिता संतोष गुप्ता पुत्र प्रह्लाद गुप्ता उम्र 45 वर्ष व निर्मला गुप्ता पत्नी संतोष गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी काकादेव कानपुर के रूप में की। दीपू की माने तो दोनों पति पत्नी काकादेव में ही एक जर्नल स्टोर की दुकान चलाते हैं।
पिछले कुछ दिनों से घर मे चल रही परिवारिक कलह से दोनों परेशान चल रहे थे आज सुबह बिना बताये घर से निकले थे। आस पास उपस्थित लोगों में विजय निवासी धौरसलार की माने तो सुबह पैसेंजर ट्रेन से दंपती स्टेशन पर उतरे और यहीं बैठे रहे दोपहर के आस-पास आई ट्रेन के आगे अचानक से झलांग लगा दी जिससे उपस्थित लोग भौचक्के रह गये। सू
जनरल स्टोर चलाते थे दंपति
पुलिस की जांच में दंपत्ति जनरल स्टोर संचालक थे बीते दिनों में कई बार घर में झगड़े की बात सामने आई थी दंपति की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई जब ट्रेन के आगे दोनों शव क्षत-विक्षत हो गए जैसे -तैसे पुलिस ने इकतित्र किया। मदर्स डे पर हुई दर्दनाक मौत ने आसपास के लोगो को झकझोर कर रख दिया।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: भूमि विकास बैंक मैनेजर ने की 1.8 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
