कर्मचारियों की मेहनत, अधिकारियों का समर्पण और जनसहयोग का नतीजा है शांतिपूर्ण चुनाव- डीएम

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव का मतदान और मतगणना सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने से पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। शांतिपूर्ण चुनाव निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने काफी मेहनत की थी। कर्मचारियों ने भी अथक मेहनत की।

चुनाव में लगे अतिरिक्त उप निर्वाचन अधिकारी नहने राम की पत्नी बीमार हो गईं। डीएम ने छुट्टी लेकर जाने को कहा, लेकिन उन्होंने चुनाव को प्राथमिकता दी। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह दफ्तर में ही आधी-आधी रात तक काम करते रहे। वह दफ्तर में चक्कर खाकर गिर गए, अस्पताल गए। इलाज कराया और अगले दिन से जिम्मेदारी संभालने आ गए।

चुनाव में लगे कर्मचारियों की मेहनत है शांतिपूर्ण चुनाव : डीएम
डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया में लगे सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की मेहनत है। जनता का सहयोग मिला। कर्मचारियों को बेहतर तरीके से ट्रेनिंग दी गई थी, जिससे उनसे गलतियां नहीं हुई। अधिकारियों की कार्यशैली सराहनीय है, लेकिन एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने महिला अफसर होकर भी दिन रात मेहनत की। परसाखेड़ा में मतगणना के बाद सभी अधिकारी चले आए थे, लेकिन वह रात 10 बजे के बाद आ सकीं। एसीएम नहने राम की कार्यशैली भी सराहनीय है।

मोबाइल टीम और अधिकारियों की सक्रियता आई काम : एसपी ट्रैफिक
एसपी ट्रैफिक और चुनाव के पुलिस नोडल अधिकारी राममोहन सिंह बताते हैं कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अच्छे तरीके से चुनाव को संपन्न कराया। छिटपुट विवादों को छोड़कर चुनाव अच्छा निपटा। सारी प्लानिंग, रणनीति बनाई गई। चुनाव के दिन बूथों पर दो-दो मोबाइल टीमों को लगाया गया था। अधिकारियों की सक्रियता से सकारात्मक परिणाम निकले।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाजपा को वोट न देने पर मिली धमकी, डरे व्यक्ति ने रेत लिया गला

संबंधित समाचार