बरेली: भाजपा को वोट न देने पर मिली धमकी, डरे व्यक्ति ने रेत लिया गला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिरौली क्षेत्र में भाजपा को वोट न देने पर एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने धमकी दी कि उसे भाजपा प्रत्याशी नहीं छोड़ेंगे। धमकी से डरे व्यक्ति ने अपनी गर्दन को चाकू से काट कर लहूलुहान कर लिया। उसे लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी इवदेश सिंह रविवार सुबह गांव में घूम रहे थे। कुछ लोग सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे कि उन्होंने इवदेश का वीडियो बना लिया है। उसने भाजपा को वोट नहीं दिया, जिससे भाजपा हार गई। यह वीडियो शिव शंकर को दिखाई जाएगी।

इतनी बात सुनकर इवदेश डर गया और उसने अपने घर पर जाकर चाकू से अपनी गर्दन पर वार किए। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में इवदेश को सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस को अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण में पकड़ी बिजली चोरी, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार